फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने स्नैचरों ने महिला की चेन और कुंडल खींचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहे पर कस्बा पुलिस चौकी के सामने बेेटे के साथ बाइक से खरीदारी कर घर लौट रही महिला की चेन और कुंडल स्नैचर खींच ले गए। एएसपी, सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद मिली है। उसकी मदद से पुलिस पड़ताल में जुट गई है। चौकी के सामने हुई वारदात से पुलिस बंदोबस्त खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन

साईंधाम कॉलोनी निवासी कुमुद मिश्रा पत्नी विजय कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह खरीदारी करने के लिए मधुवन कॉलोनी के पास एक शॉपिंग मॉल में आई थी। करीब पौने सात बजे बेेटे रोहित मिश्र के साथ बाइक से घर के लिए रवाना हुई। छतरी चौराहे पर कस्बा पुलिस के सामने पहुंची थी कि पीछे से बाइक सवार दो स्नैचर आए। उन्होंने चलती बाइक पर झपट्टा मारकर सोने की चेन और एक कान का कुंडल खींच लिया। झटका लगने पर वह बाइक से गिर गई और स्नैचर गौहनिया चौराहे की तरफ भाग गए। राहगीरों ने उनको उठाया। इसकी सूचना मिलने पर बाजार में पैदल गश्त कर रहे एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुनगढ़ी सतीश चंद बाजपेयी पुलिस बल के साथ पहुंचे।। सर्विलांस स्वॉट टीम प्रभारी आलोक मिश्र ने आकर सुरागरसी की। कुछ स्नैचरों के फोटो महिला को दिखाए। खास बात रही कि
अभिलेखों में चौराहा पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती थी, लेकिन किसी पुलिसकर्मी को ड्यूटी का पता नहीं थी। एक पुलिसकर्मी जिसकी ड्यूटी लगी थी वह दो दिन से दिल्ली है। अन्य पुलिसकर्मी भी अपनी ड्यूटी को लेकर कुछ बता नहंी पा रहे थे। वहीं महिला का कहना है कि चौकी पर दो पुलिस वाले बैठे थे, लेकिन कोई मदद नहंी की। ऐसे में अब अफसर उन पुलिसकर्मियों की जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर जानकारी की गई है। सीसीटीवी फुटेज मिली है। उससे स्नैचरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें