फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरन के तीन सींग और चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नौजल्हा नंबर एक गांव में शुक्रवार की रात छापा मारा। इसमें एक ग्रामीण के घर से हिरन के तीन सींग और 500 ग्राम चरस बरामद किया। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस, एसएसबी और वन विभाग की टीमें आरोपी से पूछताछ में जुटी हैं।
विज्ञापन

एसएसबी के नौजल्हा चौकी प्रभारी जयंत सरकार को सूचना मिली कि नौजल्हा नंबर एक गांव निवासी मनोज के मकान में हिरन के सींग हैं। जानकारी पुख्ता करने के बाद एसएसबी टीम ने माधोटांडा पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद रमनगरा चौकी प्रभारी पवन शर्मा समेत पुलिस बल को साथ लेकर शुक्रवार रात 10 बजे के बाद टीम ने मनोज के घर छापा मारा। यहां से टीम को हिरन के तीन सींग और 500 ग्राम चरस बरामद किया। एसएसबी आरोपी को पकड़कर माधोटांडा थाने ले आई। शनिवार को दिन भर गुपचुप तरीके से पूछताछ की जाती रही। दोपहर बाद पुलिस ने इस मामले में मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामला हिरन के सींग से जुड़ा होने की वजह से वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। हिरन के सींग कहां से आए? कहीं टाइगर रिजर्व के जंगल में तो शिकारियों की आमद तो नहीं हो गई। आरोपी की इसमें क्या संलिप्तता रही है? तमाम बिंदुओं पर पूछताछ जारी है। पकड़ा गया आरोपी मनोज दिव्यांग है।
एसएसबी के साथ छापा मारा गया। नौजल्हा के मनोज के घर से हिरन के तीन सींग और 500 ग्राम चरस मिला है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। केशव कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर माधोटांडा
विज्ञापन

हिरन के सींग बरामद होने पर वन दरोगा को जानकारी करने के लिए भेजा गया। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। - प्रवीण खरे, एसडीओ पूरनपुर, टाइगर रिजर्व
हिरन के सींग घर पर रखे होने की सूचना मिली थी। एसएसबी ने मनोज को पकड़ा गया है। उससे सींग और चरस भी बरामद की गई। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। -जयंत सरकार, एसएसबी इंस्पेक्टर नौजल्हा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें