फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली क्षेत्र की एक कोटेदार के पति ने शुक्रवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। बेटे ने एक व्यक्ति पर रंगदारी मांगने की रिपोर्ट लिखाई है। वहीं जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दबतोरी निवासी ओमेंद्र सिंह चौहान (48) पुत्र लल्लू सिंह चौहान पिछले आठ साल से कोटेदार थे। ओमेंद्र के बेटे विकास ने बताया कि उसके गांव के यशपाल गुप्ता हर माह दस हजार रुपये रंगदारी मांगते थे। इस उत्पीड़न से परेशान होकर दो माह पूर्व ओमेंद्र ने इस्तीफा दे दिया था लेकिन 19 जून को दोबारा प्रस्ताव होने के दौरान उनकी पत्नी जलधारा देवी को कोटेदार बना दिया गया। इसके बावजूद यशपाल ने रंगदारी वसूलना बंद नहीं किया। नहीं देने पर धमकी देता था। एक दिन पहले आरोपी ने ओमेंद्र के साथ मारपीट की थी। इससे परेशान होकर ओमेंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बरेली से जा रही हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इसकी सूचना पर परिवार वाले और जीआरपी के एसआई अशोक कुमार पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। विकास की तहरीर पर यशपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मृतक के बेटे ने तहरीर देकर एक आरोपी के खिलाफ रंगदारी और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशन अवतार, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें