फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला को बंधक बनाकर लूटा

Tue, 07 Apr 2015 01:25 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना इज्जतनगर के ग्राम परतापुर जीवन सहाय गांव में दिनदहाडे़ महिला को बंधक बनाकर उसके घर का जेवर लूट लिया गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है।
विज्ञापन

परतापुर जीवन सहाय गांव के शमशाद खान शादी में बच्चों के साथ नवाबगंज के अख्तियारपुर गांव गए हुए थे। उनकी पत्नी नगमा उर्फ गुड़िया घर में अकेली थीं। रविवार को दिन में करीब ढाई बजे दो युवकों ने आते ही नगमा की आंखों में पट्टी बांधकर उसे बैड से बांध दिया। इसके बाद उन्होंने घर में लूटपाट की। अलमारी का ताला तोड़कर उसने रखा सोने का हार, अंगूठी, पैंडल, चांदी की जेबरी, फैंसी बुंदे और नगदी समेत करीब सवा लाख रुपये का माल समेट ले गए। नगमा मानसिक बीमारी के ग्रस्त है। बदमाशों के आंखों पर पट्टी बांधने से वह घबराकर पसीना-पसीना थी। बदमाशों ने फोन पर उसकी  शमशाद से बात भी कराई। इसका मतलब साफ है कि बदमाश आसपास के ही रहने वाले हैं। एसओ ने बताया कि मामले की जांच करा रहे हैं। घटना की कहानी से आसपास के ही युवक लग रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कोई नतीजा निकलेगा।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें