फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जोन से 26.62 लाख की कर वसूली

Sat, 14 Mar 2015 01:50 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लोजिंग माह के बचे हुए दिनों में टैक्स जमा कराने की सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। चार बड़े बकायादारों के प्रतिष्ठान सील करने के बाद नगर निगम की टीम ने चारों जोन से 26.62 लाख की कर वसूली की। 38 लाख का बकाया तीन दिन में जमा न करने पर गंगाचरण अस्पताल सील करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम की चार टीमों ने जोन एक में ओमप्रकाश मुन्नालाल से एक लाख, जोन दो में हरसहाय मल और फीनिक्स माल से दो-दो लाख, जोन तीन में मंडी समिति से चार लाख, जोन चार में सेंट्रल एक्साइज से नौ लाख, पासपोर्ट दफ्तर से 1.15 लाख, राजेंद्र नगर में हरि मंदिर से दो लाख, एलआईसी से 2.97 लाख और गंगाशील हॉस्पिटल से 2.5 लाख की कर वसूली की। उप नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह ने बताया कि फीनिक्स माल, मंडी समिति को पूरी बकाया जमा करने के लिए तीन दिन का वक्त दिया गया है। उप नगर आयुक्त के मुताबिक, नगर निगम की टीम 38 लाख का टैक्स बकाया वसूलने गंगाचरण अस्पताल गई। दो लाख रुपये जमा किए जा रहे थे जो टीम ने नहीं लिए। अस्पताल के मालिक से तीन दिन में पूरा टैक्स जमा करने को कहा गया है। निर्धारित समय सीमा के अंदर बकाया जमा न करने वालों के प्रतिष्ठान सील कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें