फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्य ही रहेगा... टायलेट में बच्चे का शव किसने डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मिले नवजात के शव के मामले में जांच समिति के हाथ भी कुछ नहीं लगा। समिति यह पता नहीं लगा सकी कि आखिर बच्चे का शव इमरजेंसी के शौचालय में कहां से आया। समिति ने शनिवार को सीएमएस को रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार को एक नवजात का शव शौचालय की सीट में फंसा मिला था। सीसीटीवी फुटेज के साथ सभी रिकॉर्ड खंगाले गए, लेकिन यहां पता नहीं चला कि शव कौन डाल गया। जिला महिला अस्पताल के भी रिकॉर्ड खंगाले गए, लेकिन सुराग नहीं मिला। जांच के लिए बनाई गई तीन डॉक्टरों की टीम भी ये पता नहीं लगा सकी कि टॉयलेट में बच्चे का शव कौन डाल गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसर मान रहे हैं कि बच्चा अस्पताल के बाहर जन्मा और मृत होने पर इसे जिला अस्पताल में किसी ने डाल दिया। हालांकि अगले दिन ही जिला अस्पताल परिसर में एक संदिग्ध महिला देखी गई। इस महिला पर पहले भी बच्चा चोरी का इल्जाम लग चुका है। जांच समिति ने इसको लेकर भी तथ्य खंगाले, लेकिन बच्चे के शव से जुड़ी कोई बात सामने नहीं आ सकी। सीएमएस डॉ. टीएस सिंह आर्या ने बताया कि समिति ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। बच्चा कहां से लाकर यहां डाला गया इसका सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें