फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में नहीं मिला क्लू तो खीरी पहुंची बरेली क्राइम ब्रांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। सपा नेता के घर पड़ी डकैती का चार दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें कई जगह सुरागकशी में लगी हैं। पीलीभीत में क्लू न मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम अब लखीमपुर खीरी निकल गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मिर्धान नई बस्ती निवासी सपा नेता शराफत अली के घर में मंगलवार रात डकैतों ने लड़की की तलाश में आने की बात कहकर गेट खुलवा लिया और परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख का डाका डाल कर फरार हो गए। पुलिस ने डकैतों की तलाश शुरू कर दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। परिवारवालों का कहना है कि पड़ोस के बाग में जुआ खेला जाता है। यहां बहुत बड़े फड़ लगते हैं। अराजक तत्व इकट्ठे होते हैं और शराब पीकर ऊधम काटते हैं। बाग से करीब आधा किमी दूर सड़क है। डकैती डालने के दौरान डकैत तीन से चार घंटे घर पर रहे और सुबह होने से पहले ही निकले। इसलिए माल ज्यादा दूर तक नहीं जा सकता था। पुलिस की भूल यह रही कि घटना के अगले दिन गौंटिया के अपराधी तत्वों के घरों की तलाशी नहीं ली गई। पुलिस ने कल एक संदिग्ध की बीवी को हिरासत में लिया था। शनिवार को उस संदिग्ध को भी हिरासत में ले लिया है।
 फरीदपुर की डकैती वाला मामला सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है। खुलासे को पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हैं। जल्दी ही नतीजा निकलेगा। - डॉ. संसार सिंह, प्रभारी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें