फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी सुलग रही अशोका फोम में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। अशोका फोम फैक्टरी में लगी आग 24 घंटे बाद भी पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी है। हालांकि अब कहीं कहीं आग सुलग जाती है जिसके लिए एक दमकल को मौके पर रखा गया है।
विज्ञापन

राजमार्ग स्थित ग्राम जेड पर अशोका फोम फैक्टरी में सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर बाद आग की लपटें करीब पचास फीट तक ऊंची उठने लगीं थी। धुआं के गुबार उठने लगे। तब भगदड़ मच गई। आननफानन में फरीदपुर-बरेली से आईं आर्मी व एयरफोर्स समेत अग्निशमन विभाग की आठ दमकल आग पर काबू पाने में जुट गईं। पूरी रात फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने में गुजार दी। टीन शेड से बना गोदाम जलकर गिर गया। फोम के गद्दे तथा कुर्सियां आदि जल रही थीं। सुबह तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। इसके बाद बाकी गाड़ियां हटा दी गईं। मंगलवार दिन में दो दमकल ने छिटपुट भड़क रही आग बुझाई तो रात में भी एक दमकल को छोड़कर एफएसओ रवीश चंद्र चले आए। उन्होंने बताया कि आग पर लगभग पूरी तरह काबू पा लिया गया है, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें