फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपराध संक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरा बिक्री के रुपये चोरी किए
विज्ञापन

सीबीगंज। गांव तिलियापुर निवासी इरशाद ने इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि वह व उसके गांव के ही इस्लाम, जाकिर, रहीस दिल्ली में बकरे का कारोबार करने गए। एक दिन जब वह वह सो रहा था तभी इन तीनों के उसकी जेब में रखे 1,14,500 रुपये चोरी कर लिए और चुपचाप घर चले आए। वह एक जून को दिल्ली से वापस आया और तीनों से रुपये मांगे। इस्लाम, रहीश, जाकिर व रहीस की पत्नी रीना ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


छेड़खानी का आरोप लगाकर पीटा, वीडियो वायरल
सीबीगंज। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एक गांव की निवासी महिला पुलिसकर्मी की बहन किला से एक ऑटो में सीबीगंज की तरफ आ रही थी। ऑटो में बैठे युवक की कोहनी धोखे से उसको लग गई। महिला ने महेशपुर के पास ऑटो रुकवाया और युवक की सड़क पर पिटाई कर दी। उस पर छेड़खानी का आरोप लगा दिया। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। भीड़ ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब महिला को सच्चाई पता लगी तो कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें