फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की झूठी सूचना पर दौड़ी कुंवरगांव पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। कुंवरगांव थाना पुलिस शनिवार को एक हत्या की झूठी सूचना पर चकरघिन्नी बन गई। सुबह यूपी 112 पुलिस के पास कॉल आई कि बनेई गांव में भीमा नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने अपना नाम प्रेमपाल बताया। उसने कहा था कि ये हत्या उसके सामने हुई है। जैसे ही पुलिस को ये सूचना मिली गांव की ओर दौड़ पड़ी। गांव में जाकर पुलिस ने उसी मोबाइल नंबर पर कॉल की लेकिन वह बंद आया। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बनेई ही नहीं पड़ोसी बनगवां गांव में जाकर भी छानबीन की लेकिन घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। इससे पुलिस बैरंग लौट गई। अब पुलिस कॉल करने वाले को तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें