फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकेशन मिली पर फिरोजाबाद से निकल गए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शिक्षक अवधेश हत्याकांड में इज्जत नगर थाने की टीम फिरोजाबाद में दबिशें दे रही है। आरोपियों के वहां छुपे होने की लोकेशन मिली थी पर वह पुलिस के हाथ नहीं लग सके। वह आत्मसमर्पण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षक अवधेश की हत्या की मुख्य आरोपी पत्नी विनीता समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि पांच आरोपी अब भी फरार हैं। इनमें विनीता के प्रेमी अमित सिसौदिया के अलावा उसके पिता व बहन भी शामिल है। इज्जत नगर पुलिस की एक टीम फिरोजाबाद व आगरा क्षेत्र में ही आरोपियों की तलाश में घूम रही है। फिरोजाबाद में एक स्थान पर आरोपियों की लोकेशन पता लगी तो पुलिस वहां पहुंच गई। बताते हैं कि आरोपी वहां से पहले ही निकल गए। वह आत्मसमर्पण के प्रयास में हैं।
इधर, विनीता की सास अन्नपूर्णा देवी ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि विनीता के परिवारवालों ने उनके नाती को कब्जा रखा है। वह उसे लेने को कानूनी लड़ाई लड़ेंगी। विनीता पहले उन्हीं की हत्या कराना चाहती थी। इसलिए उन्हें अब भी जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस को जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस हरसंभव तरीके से गिरफ्तारी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें