फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के राजस्व निरीक्षक ने जलकर लिपिक से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के जलकर अनुभाग के लिपिक ने राजस्व निरीक्षक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। लिपिक का कहना है कि राजस्व निरीक्षक ने उनके पटल पर आकर बकाएदारों के नोटिस तत्काल बनाकर देने को कहा। लिपिक ने उन्हें बताया कि अभी बकाएदारों का ब्योरा नहीं मिला है, इसलिए नोटिस नहीं बनाए जा सकते हैं। इस पर राजस्व निरीक्षक भड़क गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

जलकर लिपिक प्रभात शर्मा ने नगर आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि छह नवंबर को राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद उनके पटल पर आए और बकाएदारों के नोटिस उसी दिन बनाकर देने को कहा। इस पर उन्होंने राजस्व निरीक्षक को बताया कि अभी बकाएदारों का विवरण नहीं मिला है। लिहाजा नोटिस बनाकर देना संभव नहीं है। इस पर राजस्व निरीक्षक भड़क गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की।
शोर-शराबा होने पर अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बचाया। इधर, राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद का कहना है कि लिपिक झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। वह छह नवंबर को लिपिक से मिले ही नहीं तो मारपीट का सवाल ही पैदा नहीं होता है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि लिपिक की ओर से शिकायती पत्र मिला है। मामला की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें