फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में महिला समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र में कई स्थानों पर मारपीट की घटना हुई है जिसमें एक महिला सहित घायल हुए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बक्खारी में हुई मारपीट में पिता पुत्र सहित दो लोग घायल हो गए। गांव निवासी 60 वर्षीय राधेश्याम ने बताया कि वह और उसके दोनों पुत्र खेत पर काम करने गए थे, घर पर महिलाएं अकेली थीं। मौका पाकर पड़ोसी गांव के कुछ लोग घर आ धमके और महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे, शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। जानकारी होने पर जब वह उन लोगों से बात करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे और उसके पुत्रों को मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बघमरा में सिंचाई को लेकर भाइयों में ही विवाद हो गया। जिसमें दो युवतियां घायल हो गईं। गांव निवासी संतोष सिंह ने बताया कि रविवार को परिवार में सिंचाई को लेकर भाइयों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई जिसमें उसकी पुत्री स्वाती और ममता सिंह गंभीर घायल हो गईं, जिसकी तहरीर थाना पर दे दी गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव भैंसटा में मकान बंटवारे को लेकर हुए विवाद में गोविंद, सुमित, सुमन, लड़ैती देवी ने एकराय होकर श्रवण कुमार और उसकी पत्नी कुसुम देवी की लाठी डंडे, फावड़े से प्रहार का गंभीर घायल कर दिया, कुसुमा देवी ने चारों के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं अपनी ससुराल गांव दतेली मेहमानी में आए नीमगांव थाना क्षेत्र के रायपुर घुंसी निवासी असफाक की साले रईस, जलीस, इरफान ने लाठी डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया, असफाक ने तीनों के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें