फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौरहरा: तीन किमी इलाके के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। तीन तब्लीगी जमातियों में कोरोना पॉजिटव मिलने के बाद कसबे का तीन किलोमीटर दायरा सील है तो चार हॉट स्पाट पर पुलिस कड़ी नजर रखे है। इस पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात हैं। कसबे में घूमकर लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है। जो लोग निकल रहे हैं उनसे पुलिस सख्ती से निपट रही है। जरूरी सामान की सप्लाई पर घर पर ही की जा रही है।
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती हाईवे
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बहराइच जिले की सीमा से सटे मुराउनपुर बैरियर पर सीओ अभिषेक प्रताप चेकिंग करते रहे। किसी को भी धौरहरा सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था।
मोहल्ला पठान वार्ड
हॉटस्पॉट घोषित मोहल्ला पठान वार्ड समेत अन्य वार्डों में पुलिस घूमती दिखी। दरवाजों पर खड़े लोगों से नाराजगी जताई और घरों में ही रहने की कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

तहसील रोड
हॉट स्पाट घोषित होने के बाद पुलिस की सख्ती का आलम यह है कि कसबे की सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा है। कोई घर से सड़क तक आने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा। पुलिस पूरे कसबे में पेट्रोलिंग कर रही है।
सभी लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है। वेंडर लोगों के घरों पर सामान की सप्लाई कर रहे हैं। अभी फिलहाल किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

- एस सुधाकरन, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें