फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा गिरफ्तार, तीन भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्त के दौरान मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन अन्य साथी भाग निकले। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोहम्मदी व पसगवां में हुई लूट का माल भी बरामद किया।
विज्ञापन

सीओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि 24 जनवरी की रात प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी के नेतृत्व में एसएसआई अमरनाथ रॉय पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। मोहम्मदी-बरवर रोड पर खाखिन मोड़ पर सरकारी जीप देखकर कुछ लोगों ने फायर कर दिया। पुलिस ने भी अपने बचाव में हल्का बल प्रयोग कर लुटेरों की घेराबंदी की। पुलिस ने भाग रहे गांव बडखर निवासी राजेश उर्फ कमती को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने खीरी जिले के थाना क्षेत्रों में अपने गिरोह के साथ कई वारदातों को अंजाम दिया है। 21 जनवरी 2020 को उसने मोहम्मदी क्षेत्र की रामपुर चौकी के पास सराफा व्यापारी के साथ लूट की थी। उसके साथ आजाद, छन्नू व झंडू थे, जो भाग निकले हैं। पुलिस ने लुटेरे की निशानदेही पर कान का कुंडल, एक बैग, पैन कार्ड, आधार कार्ड और 680 रुपये की नकदी बरामद की और थाना पसगवां में एक लूट से संबंधित लैपटॉप व चार्जर भी बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें