फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ की पत्नी से बोला बदमाश- बच्ची को चुप करा वर्ना गोली मार दूंगा

Thu, 16 Jan 2020 01:22 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
एसओ की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शास्त्री नगर में स्टेशन ऑफिसर (एसओ) के घर डकैती के दौरान सहजता से घुसे बदमाशों ने देखते ही देखते तेवर तल्ख कर दिए। मकान मालिक से लेकर किरायेदार तक को पहले क्राइम ब्रांच बताकर भ्रम में डाला और मौका देखकर अपने असली अंदाज में आ गए। उन्होंने बीस मिनट में ही दहशत फैला दी। आतंक का माहौल बनाने को एसओ की पत्नी और मासूम बेटी से मारपीट से भी नहीं चूके। जब पुलिसवाले के घर डकैती का अहसास हुआ तो ताना मारने से भी नहीं चूके।

विज्ञापन


एसओ पुष्कर सिंह की पत्नी रुचि के मुताबिक आते ही बदमाशों ने उनसे कहा कि तेरा पति कहां है? हम लोग क्राइम ब्रांच से हैं। तुम्हारी आईडी कहां है, दिखाओ। पीछे से दूसरे बदमाश भी आ गए। उन्होंने ध्यान से देखा तो तीन के हाथ में तमंचे थे। एक बदमाश के पास रॉड तो दूसरे पर चाकू था। रुचि ने पति को कॉल करने के लिए मोबाइल उठाया तो एक बदमाश ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। दूसरे ने धक्का देकर रुचि को जमीन पर पटक दिया।

तब कमरे में मौजूद बेटी जोर से चीखने लगी। एक बदमाश ने मासूम आन्या को गोद में उठाया और उस पर तमंचा तान दिया। कहा कि इसे चुप करा वर्ना गोली मार दूंगा। लूटपाट के दौरान बोले- तेरा पति कहां नौकरी करता है? तब रुचि ने जवाब दिया कि आज क्राइम ब्रांच में हो तो आपको तो सब पता होगा। तब एक बदमाश ने कहा कि ये बोलती बहुत है।
विज्ञापन


मारपीट करते बदमाश जब सेफ खंगालने लगे तो एसओ की पीकैप और होलस्टर नीचे गिर पड़ा। इसे देखकर एकबारगी बदमाश चौंके पर बाद में कहा कि इसकी पिस्टल कहां है? रुचि ने कहा कि वह साथ रखते हैं। तब एक बदमाश ने कहा कि हम जानते हैं तेरे पति ने निर्दोषों को पीटकर बहुत पैसा इकट्ठा किया है। सब निकाल दे। माल समेटने के बाद उन्होंने कहा कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें