फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवाई से मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर के पीर बहोड़ा में एक हलवाई की दुकान में तोड़फोड़ कर उससे मारपीट की गई। देर रात पुलिस पहुंची तो हलवाई ने लूट और रंगदारी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीरबहोड़ा निवासी जफर ने बताया कि शनिवार रात साढ़े आठ बजे वह नाले की पुलिया पर बनी मिठाई की दुकान में बैठे थे। तभी परतापुर निवासी चार लोग हाथों में तमंचे और लाठी लेकर आ गए। उनसे दो लाख की रंगदारी मांगते हुए मिठाई फ्री में खिलाने को कहा। उन्होंने मना किया तो मारपीट कर तमंचे की बट सिर में मार दी। फिर दुकान में तोड़फोड़ कर गुल्लक से बीस हजार रुपये लूट लिए। मोहल्ले के लोग आ गए तो वे धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर केके वर्मा का कहना है कि दो पक्षों में किसी बात पर विवाद और मारपीट हुई थी। लूट का आरोप सही नहीं लग रहा है, जांच कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें