फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली लूटी, किसान को रामपुर में पेड़ से बांधकर डाल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने तहरीर दी तो पुलिस ने सीमा विवाद में उलझाया मामला
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। ट्रैक्टर ट्राली लेकर गन्ना मिल से लौट रहे किसान को हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर ट्रैक्टर ट्राली को लूट लिया। किसान को बदमाश रामपुर के मिलक इलाके में पेड़ से बांधकर डाल गए। किसी तरह बंधक मुक्त हुए किसान की सूचना पर पुलिस ने छानबीन तो की पर घटना रामपुर की बताकर रिपोर्ट नहीं लिखी।
गांव ख़िरका जगतपुर निवासी राजेश गंगवार शुक्रवार को मीरगंज गन्ना मिल पर ट्रैक्टर ट्राली से अपना गन्ना लेकर गए थे। गन्ना डालकर वह अपने घर लौट रहे थे। शनिवार सुबह चार बजे भाखड़ा नदी के पुल पर पीछे से आई बोलेरो ने उसे ओवरटेक किया और गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली के आगे लगा दी। फिर भी जब राजेश ने ट्रैक्टर नहीं रोका तो बोलेरो में बैठे पांच बदमाशों में से एक ने हवाई फायर कर दिया। दहशत में राजेश ने ट्रैक्टर ट्राली रोक ली। राजेश ने बताया कि गाड़ी से पांच बदमाश निकले जिन पर असलहे थे। उसको जबरन बोलेरो में बैठा लिया। विरोध पर किसान को बदमाशों ने बटों से पीटा। जबकि उन्हीं में से दो बदमाश ट्रैक्टर ट्राली लेकर रफूचक्कर हो गए। बाकी तीन बदमाश बोलेरो में बैठकर चले। उसे रामपुर जिले की कोतवाली मिलक के गांव किरे के पास गाड़ी रोकी और उसे एक पेड़ से अपने मफलर से बांधकर डाल गए। उसके पास मौजूद एक हजार रुपये और मोबाइल भी बदमाश ले गए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर राजेश किरे में अपनी रिश्तेदारी में पहुंचे। वहां पूरी घटना बताई। वह लोग उन्हें लेकर फतेहगंज थाना पहुंच गए। पुलिस को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी चंद्रकिरण ने घटनास्थल पर जांच कराई। पूरे दिन की तलाशी में पुलिस को ट्रैक्टर ट्राली का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


किसान के मुताबिक उसे बदमाश रामपुर जिले में बांधकर डाल गए थे। नियमानुसार मामला वहीं दर्ज होना चाहिए। हालांकि उसके आरोपों की जांच की जा रही है। रामपुर पुलिस को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन


बिथरी में बेकरी कारोबारी से साठ हजार लूटे
बिथरी चैनपुर। लश्करीगंज निवासी आसिफ की नरियावल में बेकरी है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह बेकरी बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में धारूपुर रोड पर परातासपुर गांव की पुलिया के पास चार बदमाशों ने आसिफ की बाइक रोककर गिरा ली। उसे तमंचा दिखाकर साठ हजार रुपये लूट लिए । राहगीरों को आता देख बदमाश आसिफ की बाइक और मोबाइल भी लूट ले गए। बाद में आगे सड़क पर मोबाइल और बाइक छोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है लेकिन पुलिस मामला दर्ज करने से बच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें