फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन बेवरेज का नाम बदलने पर भड़के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। वृंदावन बेवरेज ने अपना नाम बदलकर एसएलएजी कर दिया है और पुराने कर्मचारियों को दूसरी फर्म में ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके दायरे में आ रहे कर्मचारियों इसका विरोध करते हुए न्यायालय जाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में वृंदावन बेवरेज कोका कोला फैक्ट्री के कर्मचारी ने बगैर किसी नोटिस के नई फर्म में शिफ्ट किए जाने के विरोध में जमकर हंगामा किया। प्रबंधन ने रविंद्र शर्मा, सगीर अहमद, महेंद्र दिवाकर, विनोद कुमार, खराकेश सैनी, सज्जन सिंह आदि कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया मगर वार्ता भी बेनतीजा रही। कर्मचारियों ने रविवार को मामला लेकर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के पास जाने की चेतावनी दी है। फैक्ट्री के एचआर मैनेजर अनिल सिंह का कहना है कि कंपनी अपना कारोबार बढ़ा रही है। इसलिए नई फर्मों में भी कर्मचारी तैनात हो रहे हैं। इससे किसी का कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें