फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना: गरीब बेटियों के हाथ पीले करने में बरेली तीसरे पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल समाज कल्याण विभाग ने 632 गरीब बेटियों का किया था कन्यादान
विज्ञापन

बरेली। कर्ज के बोझ तले बेटी का हाथ पीले करने वाले गरीब परिवारों की मदद करने में बरेली तीसरे पायदान पर है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों सभी जिलों में संपन्न हुए विभागों का रिकॉर्ड तलब किया तो उसमें बरेली के प्रदर्शन की सराहना की है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल बरेली को 351 निर्धन कन्याओं के विवाह का लक्ष्य मिला था, लेकिन विभाग ने लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही 281 अधिक कन्यादान किए। बताया जाता है कि अगर नगर निगम का सहयोग मिलता तो बरेली दूसरे पायदान पर होता।
विज्ञापन

शासन की ओर से जारी रैंकिंग के मुताबिक, 703 कन्यादान कराकर सहारनपुर प्रथम स्थान पर है। दूसरे स्थान पर लखीमपुर खीरी है जहां 670 जोड़ों का विवाह कराया गया। समाज कल्याण अधिकारी अशोक दीक्षित के मुताबिक, बरेली में 632 गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह कराया गया है। बताया कि इसमें सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वग सभी जातियों के गरीब परिवारों की कन्याएं शामिल हैं। बताया कि 90 निकाह अल्पसंख्यकों के भी कराए गए हैं। बता दें कि 15 नवंबर तक हुए विवाहों का डाटा के आधार पर यह रैंकिंग जारी हुई है। इसमें नगर निगम के तीस जोड़ों का भी विवाह शामिल किया जाना था, लेकिन नगर निगम ने किन्हीं कारणों के चलते सामूहिक विवाह की तारीख आगे बढ़ा दी। लिहाजा 15 नवंबर तक सिर्फ 632 विवाह का ही रिकॉर्ड दर्ज किया जा सका और बरेली दूसरे पायदान पर आने से चूक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें