फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनते पकड़ा झपटमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मोबाइल झपटकर भागने वाले एक उचक्के को दो भाइयों ने मौके पर पकड़कर पीटा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। रिपोर्ट लिखकर उसे जेल भेजा गया है। राजेंद्रनगर निवासी मोहित ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट कराई कि वह मंगलवार रात साढ़े दस बजे अपने भाई रोहित के साथ झूलेलाल गेट के पास पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आए एक युवक ने मोबाइल छीन लिया। भागने की कोशिश की तो आसपास के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया, लेकिन मोबाइल सड़क पर गिरने से टूट गया। बाद में उसे चीता पुलिस के हवाल कर दिया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी हाफिजगंज के मटकली गांव का निवासी सादिक निकला। उसे जेल भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

बिस्तर में आग से जलकर ग्रामीण की मौत
बरेली। देवरनिया थाने के गांव बगरैनपुर निवासी 50 वर्षीय अमर सिंह की बीती रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार के लोगों ने बताया कि अमर सिंह शराब का लती था। रविवार रात नशे में उसने परात में अलाव जलाया और उसे चारपाई के नीचे रख लिया। रात में किसी तरह बिस्तर में आग लग गई लेकिन नशे के कारण उसे देर से पता चला। शोर मचाने पर घर के लोगों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। ब्यूरो

फर्जी बैनामा मामले में रिपोर्ट
बरेली। फर्जी बैनामा के मामले में कैंट थाने के मोहनपुर निवासी जवाहर लाल जायसवाल ने ठिरिया निवासी आबिद खां के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट कराई है। बताया है कि इन्होंने धोखाधड़ी से फर्जी कागजात तैयार किए। सीओ के निर्देश पर जांच के बाद रिपोर्ट लिखी गई है। वहीं, आबिद खां की ओर से भी इन लोगों के खिलाफ पहले से शिकायतें की गई थीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें