फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन से युवती को फेंकने का मामला
विज्ञापन

बिथरीचैनपुर इलाके के दो युवकों से छह मिनट हुई थी बात
युवती के सिर पर किसी नुकीली चीज से किया गया था वार
बरेली। छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंकी गई युवती ने अब तक मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है। जीआरपी ने युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि घटना से पहले उसकी बिथरी चैनपुर इलाके के दो युवकों से छह मिनट बात हुई थी। जांच में यह भी पता चला है कि युवती के सिर पर किसी नुकीली चीज से वार किया गया था।
विज्ञापन

युवती के तहरीर न देने पर जीआरपी अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। जीआरपी ने युवती की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि 26 दिसंबर को अपरान्ह 3:40 से 3:46 तक उसकी बिथरी चैनपुर क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों से बात हुई थी। जीआरपी अब इन युवकों से पूछताछ करके हकीकत का पता लगाएगी। जांच में यह भी पता चला है कि युवती के सिर पर किसी नुकीली चीज से वार किया गया था। खास बात यह है कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी युवती ने कोई तहरीर नहीं दी है। जीआरपी अब तक तहरीर के इंतजार में है। 26 दिसंबर को काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस से पीतांबरपुर टिसुआ स्टेशन के बीच छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवती को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। खेत में काम कर रहे लोगों ने यूपी-112 पुलिस की मदद से उसे फरीदपुर सीएचसी में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल से उसके रिश्तेदार उसे लखनऊ ले गए। युवती के रिश्तेदार का कहना है कि एक-दो दिन में बरेली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि कॉल डिटेल से वास्तविकता पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जिन दो युवकों से घटना से पहले युवती ने बात की थी, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें