बरेली। मुस्लिम सेवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बताए जा रहे मुंशी नगर कॉलोनी निवासी इस्लाम कुरैशी और उनके भाई रईस के साथ होटल में मारपीट कर दी गई। उनके भाई की ओर से इज्जत नगर थाने में तहरीर दी गई है। रईस ने बताया कि दोनों भाई मुंशी नगर के एक होटल में बैठे थे। तभी परवाना नगर का एक व्यक्ति आया उन दोनों से मारपीट कर तमंचा तान दिया। फिर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। मारपीट में उनके भाई का पर्स और मोबाइल गिर गया। बताया कि इससे उन्हें और उनके परिवार को खतरा बना हुआ है। ब्यूरो
नशे में पत्नी से अभद्रता, आरोपी फरार
बरेली। सुभाष नगर थाने के मोहल्ला मढ़ीनाथ निवासी महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। उसने बताया कि उसका पति हलवाई का काम करता है। शराब के नशे में उससे पति ने जमकर मारपीट की। उसके शरीर पर कई जगह हमला किया। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले वालों ने उसे बचाया। महिला ने पति के विरुद्ध शिकायत की। सुभाष नगर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। ब्यूरो