बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (यूपीटेट) 2019 का आयोजन करने जा रहा है। यह परीक्षा मुख्य रूप से महाविद्यालयों में होगी, जिसके मद्देनजर शासन की ओर से अवकाश की सूचना जारी की गई है। संयुक्त सचिव डॉ. अमित भारद्वाज ने जारी पत्र में कहा है कि यूपीटेट परीक्षा को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के अधीन महाविद्यालयों में आठ जनवरी 2020 को अवकाश घोषित किया गया है। संवाद