फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के बीच मारपीट को बता दिया दंगा, घंटों परेशान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कॉल करने वाले को तलाश रही पुलिस, बंद कर लिया मोबाइल नंबर
विज्ञापन

बरेली। इज्जतनगर के मठ लक्ष्मीपुर में रविवार रात एक ही समुदाय के दो गुटों में बच्चों की मारपीट को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर किसी खुराफाती ने यूपी-112 को दंगा होने की सूचना दे दी। आनन-फानन में पुलिस की कई गाड़ियों मौके पर पहुंच गईं। सच्चाई पता लगी तो अब पुलिस कॉल करने वाले को तलाश रही है, लेकिन उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया है।
विज्ञापन

नागरिकता कानून को लेकर देश भर में माहौल खराब होने से पुलिस सांप्रदायिक विवाद की छोटी से छोटी सूचना पर भी एक्शन ले रही है। ऐसे में किसी खुराफाती ने रविवार देर रात मठ लक्ष्मीपुर में दंगा होने की सूचना यूपी-112 पर कॉल करके दे दी। दरअसल, मठ लक्ष्मीपुर इलाके में राठौर और कश्यप जाति के लोगों में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। इसी झगड़े को शरारती तत्व ने दो समुदायों के बीच दंगा बताकर पुलिस को सूचना दे दी। चूंकि मठ लक्ष्मीपुर के आसपास मिश्रित आबादी है, लिहाजा कुछ ही देर में यूपी-112 के साथ ही पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने छानबीन की तो मामला एक ही समुदाय के लोगों के बीच मामूली मारपीट निकला। पुलिस ने कॉल करने वाले से बात करने की कोशिश की तो उसका नंबर स्विच ऑफ हो गया। पुलिस अब भ्रामक सूचना देने वाले को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें