मेडिकल को महिला अस्पताल पहुंची पीड़िता से मांगे थे रुपये
बरेली। महिला अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता से रुपये मांगने के मामले में सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बुधवार को स्टाफ से पूछताछ की। मगर रुपये मांगने वाले कर्मचारी का नाम सामने नहीं आ सका।
सोमवार को बारादरी पुलिस दुष्कर्म पीड़ित एमएससी की छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल ले गई थी। छात्रा की मां भी साथ थी। आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने पहले तो छात्रा को काफ ी देर तक बैठाए रखा फिर मेडिकल के लिए एक हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर उसका मेडिकल नहीं किया गया। इस पर बुधवार को सीएमएस ने स्टाफ को बुलाकर पूछताछ की लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। वहीं, पीड़ित पक्ष ने भी कोई लिखित शिकायत नहीं की है।