बरेली। मालियों की पुलिया के पास रोडवेज बस से कुचलकर एक मूंगफली विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने बस के ड्राइवर को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट की तैयारी है।
मिलक रामपुर के मूल निवासी अशोक कुमार शहर के चाहबाई में किराये पर रहकर बसों में मूंगफली बेचने थे। बुधवार रात साढ़े नौ बजे करीब एक बस मालियों की पुलिया से सेटेलाइट की ओर जाने को मुड़ी तो अशोक मूंगफली का थैला लेकर उतरे। चलती बस से उतरते वक्त वह लड़खड़ाकर गिर गए। बस का पिछला पहिया उनके ऊपर आ गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जीवित होने की उम्मीद में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित करके शव मोरचरी में रखवा दिया गया। जगतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि ड्राइवर कुलवीर सिंह को हिरासत में ले लिया है। देर रात जिला अस्पताल पहुंची अशोक की बेटी प्रीति ने शव की पहचान की।