आज दोपहर तीन बजे से फिनिक्स मॉल में होगा आयोजन
बरेली। सर्द मौसम में गुनगुनाहट का एहसास बुधवार यानी आज आयोजित होने वाले अमर उजाला क्रिसमस कार्निवल में होगा। दोपहर तीन बजे से फिनिक्स मॉल में आयोजित होेने वाले कार्निवल में बच्चों से लेकर उम्रदराज लोगों को भी खूब मनोरंजन का मौका मिलेगा। साथ ही लोगों को डांस ट्रूप और सिंगर के साथ जुगलबंदी का मौका भी मिलेगा।
फिनिक्स मॉल परिसर में आयोजित होेने वाले कार्यक्रम अमर उजाला क्रिसमस कार्निवल में सभी शहरवासियों को धूम मचाने का भरपूर मौका मिलेगा। कार्निवल में एक ओर जहां केक की मिठास घुलेगी तो दूसरी ओर रंगारंग कार्यक्रम में सभी को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। डांस, म्यूजिक, मस्ती से सराबोर होने वाले कार्निवल में डीजे और सिंगर मस्ती का तड़का लगाएंगे। क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए आयोजित होने वाले कार्निवल में आप और आपके सभी दोस्तों का स्वागत है। तो तैयार हो जाइए, अपनों के साथ जमकर मस्ती करने के लिए।
कार्निवल के मुख्य सहयोगी हार्टमैन कॉलेज है। वैल्युबल पार्टनर्स जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, सेंट मारिया गौरेटी इंटर कॉलेज, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल, बिशप कोनराड सीनियर सेकेंड्री स्कूल, द ज्ञानाय स्कूल, मानस स्थली, लिटिल स्टार प्ले स्कूल, वस्त्र महल, टेम्टेशन बेकरी, चावला एंड एसोसिएट्स, एडोरेबल द स्मार्ट किड्स एम्पोरियम, सैलानी टूर एंड ट्रेवेल्स, श्री रामचंद्र स्मारक आईटीआई, इवेंट वाला हैं।