फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलन क्लब में 63 दिन बाद लौटी रौनक, न्यू ईयर पर फिर छलकेंगे जाम

विज्ञापन
एलन क्लब में 63 दिन बाद लौटी रौनक, न्यू ईयर पर फिर छलकेंगे जाम - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
दिवाली पर मचा था बंदी का कोहराम
विज्ञापन

बरेली। जिला प्रशासन ने 63 दिन बाद अचानक एलन यूनियन क्लब पर लगा ताला खोल दिया है। इसके साथ ही सदस्यों ने नए साल के आगमन पर पार्टी की तैयारियाें पर चर्चा शुरू कर दी है। क्लब पदाधिकारियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग पर आभार जताया है। दिवाली से पहले बंद किया गया क्लब प्रशासन ने क्रिसमस से एक दिन पहले खुलवा दिया। दिवाली से कुछ ही दिन पहले क्लब बंद होने पर सदस्य काफी मायूस हुए थे, क्योंकि दिवाली पर क्लब में विभिन्न कार्यक्रम होते रहे हैं। अब प्रशासन ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ताला खोला तो सदस्यों के चेहरे खिल उठे। मिष्ठान वितरण कर सदस्यों ने नए साल पर धूमधड़ाका करने पर भी चर्चा की।
मंगलवार शाम करीब चार बजे डीएम नीतीश कुमार नगर आयुक्त सैमुअल पाल नादराजन के साथ एलन क्लब पहुंचे। इससे पहले प्रशासन ने क्लब सचिव संदीप अग्रवाल आदि को सूचित कर दिया था कि क्लब का ताला खोला जाना है। डीएम ने अपनी मौजूदगी में 63 दिन से बंद क्लब को खुलवाया। इस मौके पर उन्होंने सदस्यों से कहा कि वे क्लब की गरिमा बनाए रखें। साथ ही कहा कि नए सिरे से इसका पुनर्गठन कर सक्रिय लोगों को मौका दिया जाएगा। क्लब खुलने की जानकारी मिलते ही सदस्य जुटने लगे। सदस्यों ने करीब चार घंटे क्लब में बिताए, मंगलवार होने से बार बंद था, इसलिए क्लब में प्रचलित खेलों से ही मनोरंजन किया गया। सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिष्ठान वितरित किया। करीब साढ़े आठ बजे नगर निगम कमांडों ने पहुंचकर फिर से ताला लगवा दिया। बताया जाता है कि प्रशासन ने सुबह दस से रात दस बजे तक ही क्लब में गतिविधियों की अनुमति दी है।
विज्ञापन

नए साल पर होंगे कार्यक्रम
दिवाली से पहले प्रशासन ने एक अफसर के निर्देश पर क्लब की लीज रद्द कर दी थी और 21 अक्तूबर को क्लब बंद करा दिया था। इससे क्लब में गतिविधियों पर रोक लग गई। दिवाली पर प्रस्तावित सारे कार्यक्रम रद्द हो गए थे। अब क्रिसमस की पूर्व संध्या पर क्लब खोल दिया गया है, इसलिए क्लब सदस्य नए साल के आगमन पर कार्यक्रम करने की रूपरेखा बना रहे हैं।
विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, विधायक राजेश अग्रवाल और डॉ. अरुण कुमार ने अपेक्षित सहयोग दिया। क्लब को लेकर फैले भ्रम दूर कराए, इससे अब ताला खुल सका। इसके लिए प्रशासन का भी आभार जताया गया है। - संदीप अग्रवाल, सचिव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें