फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर आपसी विवाद में पत्नी ने पति को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में पत्नी और पति का ममेरा भाई भी घायल, तीनों अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

बरेली। जंक्शन पर आपसी विवाद में पत्नी ने पति को चाकू मारकर घायल दिया। बीचबचाव और मारपीट में पति का ममेरा भाई और महिला भी घायल हो गई। जीआरपी ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर न मिलने के चलते देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर की सरिता देवी का पति पंकज से तलाक का केस चल रहा है। सोमवार को सरिता देवी कोर्ट में तारीख पर आई हुई थीं। शाम को शाहजहांपुर जाने के लिए जंक्शन पहुंची। पीछे से पति पंकज अपने ममेरे भाई गौरवान्वित के साथ आ गया। सामने आने पर सरिता और पंकज में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच सरिता ने पर्स से चाकू निकालकर पंकज पर हमला कर दिया। बीच बचाव में गौरवान्वित घायल हो और सरिता को भी चोट लगी। घटना के बाद जंक्शन अफरातफरी मची तो जीआरपी भी पहुंच गई। सिटी स्टेशन से महिला कांस्टेबल बुलाकर तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पंकज के परिजन भी किसान एक्सप्रेस से बरेली पहुंच गए। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया जिला अस्पताल में महिला जीआरपी की निगरानी में है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें