फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों से परेशान बागवां पहुंचे कप्तान के दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिन बच्चों के लिए अपनी जरूरतों तक से किनारा कर लिया, खुद कष्ट सहकर हर खुशी दी। अगर वही बच्चे मारपीट पर उतारू हो जाएं तो इस उम्र में बुजुर्ग बागवां आखिर कहां जाएं। शनिवार को दो बुजुर्ग अपने बेटों की शिकायत लेकर कप्तान के दफ्तर पहुंचे। बोले- बेटे उनके साथ मारपीट करते हैं। उन्हें घर से निकलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। एक तो पुलिस के रवैये से भी आहत दिखे। एसपी क्राइम ने दोनों मामलों में पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

किला के कटघर निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनके दो बेटों की आम शोहरत अच्छी नहीं है। दोनों बेटे उनके साथ मारपीट और गालीगलौज करते हैं। एक सप्ताह पहले वह अपनी पत्नी माया देवी के साथ छत पर बैठे थे। तभी उनके दोनों बेटे आए और उनसे मारपीट की। उन लोगों ने बाकरगंज चौकी पर जाकर शिकायत की तो दीवान ने उन्हीं को नसीहत दे डाली। दीवान ने कहा कि तुमने ही ऐसी औलाद क्यों पैदा की। अब बेटों ने उन्हें दोबारा पीटा है, धर्मपाल ने कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
सीबीगंज के तिलियापुर निवासी जाबिर ने भी इसी तरह की शिकायत की। बताया कि उनके तीन बेटे हैं। उनमें से एक का चाल चलन काफी खराब है। वह उनके घर पर कब्जा करना चाहता है और बाकी भाइयों की संपत्ति हड़पने के भी मूड में है। जाबिर ने बताया कि बेटा अक्सर उनसे रुपये मांगता है और उन्हें धमकाता है। हाल ही में उसने उनसे मारपीट की तो बहू ने बचाया। बुजुर्ग ने कार्रवाई की मांग की तो एसपी क्राइम ने सीबीगंज पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें