हाफिजगंज। तीन लोगों ने कक्षा आठ की छात्रा को अगवा कर लिया। वे उसे बस से जयपुर ले जा रहे थे तभी छात्रा रास्ते में बस से कूदकर भाग गई। घर पहुंची छात्रा ने पिता को जानकारी दी। उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश में दबिश जारी है।
थाना हाफिजगंज इलाके के एक गांव की कक्षा आठ की छात्रा को दूसरे समुदाय के तीन लड़कों ने शुक्रवार को अगवा कर लिया। छात्रा के पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार शाम उनकी बेटी को दूसरे समुदाय के तीन लड़कों ने अगवा कर लिया। वे उसे बस से जयपुर ले जा रहे थे तभी वह अपहरणकर्ताओं को झांसा देकर बस से कूद गई। घर पहुंचकर उसने आपबीती बताई। मामले में परवेज, नाजिम और उसके बडे़ भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद परवेज को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इधर, मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा होने से गांव में तनाव है। प्रभारी इंस्पेक्टर सूरज पाल सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एक आरोपी को पकड़ा गया है। लड़की के कोर्ट में बयान के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अन्य की तलाश जारी है।