फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने के आरोपों में घिरे एसीएमओ नहीं दे रहे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रिश्वत मांगने के आरोपों में घिरे एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। करीब 20 दिन बीतने के बावजूद उन्होंने अब तक बयान नहीं दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

शिवपुरी के झोलाछाप बाबूराम ने 18 नवंबर को एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार पर 55 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। उसने सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल से शिकायत की थी। जांच की जिम्मेदारी एडी हेल्थ राकेश दुबे को दी गई। एडी हेल्थ ने बताया कि नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में बयान देने के लिए एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को बयान देने के लिए पत्र लिखा गया था लेकिन वह नहीं आए। शिकायतकर्ता से भी रुपये मांगने की बातचीत सबंधी ऑडियो क्लिप मांगी गई है। उसने भी अभी तक क्लिप नहीं दी है। ऑडियो क्लिप मिलने के बाद एसीएमओ को दोबारा पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें