फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने पैसे लेकर दरिंदे के हवाले कर दी बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुछ रकम की खातिर महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को बहाने से ले जाकर दुष्कर्म करा दिया। बेटी ने आपबीती सुनाई तो पिता उसे लेकर बारादरी थाने पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की मां को हिरासत में लिया है लेकिन आरोपीफरार हो गया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात पिता के साथ थाना बारादरी पहुंची किशोरी ने इंस्पेक्टर नरेश त्यागी को अपनी मां की करतूत सुनाई। उसके पिता ने बताया कि दो बेटियां हैं और वह हेयर कटिंग करके उनका पालन पोषण कर रहा है। करीब पांच साल पहले उसने पत्नी के नाम से मकान खरीदा था। मगर पत्नी के बेहिसाब खर्चे पूरे नहीं कर सका तो वह मकान बेचकर दूसरे व्यक्ति के साथ भाग गई। आरोप लगाया कि नौ दिसंबर को 14 वर्षीय छोटी बेटी शाम के वक्त बाजार गई थी। बाजार में मिली उसकी मां अपना कमरा दिखाने के बहाने जगतपुर ले गई। कहा, अगर उसके पिता आएंगे तो वहीं बुला लेंगे। कमरे पर उसकी पत्नी ने कॉल करके एक युवक को बुला लिया जो बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। बेटी ने विरोध किया तो मां की मदद से उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। उसकी मां बाहर से कुंडी लगाकर बैठ गई। जाते वक्त आरोपी उसकी पत्नी को कुछ रुपये भी दे गया। रात भर में युवक ने किशोरी से दो-तीन बार दुष्कर्म किया। सुबह के वक्त मौका मिला तो वह भाग आई लेकिन घर में गुमसुम रहने लगी। शनिवार को बड़ी बहन ने प्यार से पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद वे लोग थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिस महिला के खिलाफ शिकायत की गई है, वह किशोरी की सगी मां है लेकिन जिस व्यक्ति के साथ किशोरी रहती है, वह उसका सगा पिता नहीं है। यह महिला के पहले पति की बेटी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें