फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ने महिला सफाईकर्मी से की अभद्रता, गालीगलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की एक महिला सफाई कर्मी ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर वार्ड 23 इंद्रिरानगर के पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना पर अभद्रता और गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पार्षद ने उस पर अपने घर ले जाने का दबाव डाला। पार्षद पहले भी अपने घर ले जाने के लिए जोरजबरदस्ती कर चुके हैं।
विज्ञापन

इधर, पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना ने इसे पूरी तरह पेशबंदी का मामला बताया। कहा, वह वार्ड 23 से पांच बार से पार्षद हैं। कुछ दिनों से उनके खिलाफ माहौल बनाने के लिए पेशबंदी की जा रही है। इसी के चलते इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया कि इंद्रिरानगर में एक शिवमंदिर है, उसके आसपास गंदगी रहती हैं। लोगों ने इसकी शिकायत की तो उन्होंने सफाई कर्मचारी से वहां सफाई करने को कहा। इस पर वह भड़क गई और बुराभला कहते हुए वहां से चली गई। उन्होंने किसी भी तरह की अभद्रता से इनकार किया। कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो मामला खुद-ब-खुद साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें