फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से सिरौली होकर दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से हो रही थी मांग, प्राइवेट बस से परेशान थे लोग

बरेली। काफी समय से बरेली से सिरौली के लिए रोडवेज बस की मांग हो रही थी। इस पर विचार करने के बाद रोडवेज प्रशासन ने इस रूट पर बस सेवा उपलब्ध करा दी है, जो दिल्ली तक के लिए है।
विज्ञापन

यह बस सेवा कुछ दिन पहले ही शुरू की गई है, जो बरेली से सुबह सात बजे चलकर रामगंगा, अखा मोड़ से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए गैनी रूट से शाहबाद बिलारी के रास्ते गजरौला होकर दिल्ली पहुंचेगी। अभी यह सेवा एक तरफ से ही चालू की गई है। एआरएम बरेली डिपो एवं कार्मिक चीनी प्रसाद ने बताया कि काफी समय से लोग सिरौली के लिए बस की मांग कर रहे थे। सर्वे कराने के बाद सिरौली रूट पर बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। लोगों का कहना था कि सिरौली रूट पर प्राइवेट बस सेवा बहुत खराब है। अभी एक ही बस शुरू की गई है। जरूरत को देखते हुए सेवाएं बढ़ाई भी जा सकती हैं। फिलहाल यह सेवा बरेली से दिल्ली तक है। दिल्ली से वापसी के लिए अभी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें