बरेली। नरकुलागंज में दिनदहाड़े एक युवक का मोबाइल छीनकर छीन लिया गया तो स्टेडियम रोड पर एक ई रिक्शा चोरी कर लिया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रेमनगर के सुर्खा बानखाना के फैजी अब्बासी ने बताया कि 20 नवंबर को दोपहर ढाई बजे वह हजियापुर जा रहा था। नरकुलागंज के पास पीछे से बाइक सवार उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। शोर मचने पर लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन वो स्टेडियम रोड की ओर भाग गए। बारादरी पुलिस ने जांच की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रार्थनापत्र देने के बाद एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी ओर, स्टेडियम रोड पर रहने वाले ब्रजपाल सिंह का चार दिसंबर को ई-रिक्शा चोरी हो गया। उसने बताया कि रोजाना की तरह वह ई-रिक्शा जंजीर से बांधकर घर के बाहर खड़ा हुआ था, सुबह देखा तो ई-रिक्शा नहीं था। उसने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो