फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज के वार्षिकोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के समापन पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को सीओ सेकेंड सीमा यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आर्य समाज से शुरू हुई शोभायात्रा गांधी नगर, जनकपुरी, प्रभातनगर, कानूनगोयान में वेद प्रचार करते हुए आर्य समाज पर ही समाप्त हुई। शोभायात्रा में आचार्य श्रद्धानंद गौरव शंकर, चंद्रदेव जोशी ने वेदों पर आधारित भजनों का गायन किया। शोभायात्रा में योगेश सक्सेना, डॉ. एपी सिंह, रमेश चंद्र गुप्त को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ. जयप्रकाश भारती ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती युग प्रवर्तक थे। उन्होंने समाज में फैले पाखंड, कुरीतियोें को वेद की शिक्षा के आधार पर छोड़ने का आवाहन किया था। कार्यक्रम में विशाल सक्सेना, राजेश प्रसाद, उमेश सक्सेना, पीपी सिंह, ब्रह्म अवतार, डॉ. चंद्रभान सक्सेना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें