फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बानखाना में हुई फायरिंग में घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बानखाना में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में घायल बुजुर्ग की दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। परिवार वाले शव लेकर बरेली आए तो पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। वहीं, बानखाना में तनाव की स्थिति को देखते हुए अब भी फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

सांप्रदायिक विवाद की दृष्टि से संवेदनशील बानखाना में 27 नवंबर की रात विवाद हो गया था। किराना दुकानदार जगन्नाथ प्रजापति और राजमिस्त्री सुरेशपाल के घर आमने-सामने हैं। रात दस बजे के आसपास दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ था। जगन्नाथ पक्ष ने सुरेश पाल पर चोरी की बिजली जलाने का आरोप लगाते हुए कटिया डालते समय टोक दिया था। इस पर ही दोनों पक्ष सामने आ गए और घरों में घुसकर हमला कर दिया। जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान जगन्नाथ और उनके पक्ष के राजेश, पूजा आदि घायल हुए थे। 60 वर्षीय राजेश के पेट में गोली लगी थी। गंभीर हालत के चलते शुक्रवार को परिजन उन्हें दिल्ली लेकर जा रहे थे। रास्ते में जगन्नाथ की मौत हो गई तो शव लेकर लौट आए। प्रेमनगर पुलिस ने दिन में उनका पोस्टमार्टम कराकर पुलिस सुरक्षा में ही अंतिम संस्कार कराया।

बानखाना में फोर्स तैनात
राजेश की मौत के बाद बानखाना में दोबारा माहौल खराब होने की आशंका है। इसको देखते हुए प्रेमनगर पुलिस ने बानखाना में पिकेट तैनात कर दी है। साथ ही चीता मोबाइल को भी गश्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें