फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट का सौदा कर 70 लाख ले लिए फिर नहीं कराया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्लॉट का बीडीए से नक्शा पास कराकर देने की सहमति के साथ सौदा किया। खरीददार से 70 लाख रुपये भी वसूल लिए, लेकिन फिर बैनामा कराने से मना कर दिया। एसएसपी के आदेश पर थाना इज्जतनगर में आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बिहारीपुर सिविल लाइंस निवासी कुलदीप सक्सेना ने बजरिया पूरनमल निवासी गोपालचंद्र अग्रवाल और उनकी पत्नी ममता अग्रवाल से आईवीआरआई रोड स्थित 781 वर्ग गज के प्लॉट का वर्ष 2013 में 27 हजार रुपये प्रति वर्ग गज की कीमत पर खरीदा था। कुलदीप का आरोप है कि इन लोगों ने 2007 तक बीडीए से नक्शा स्वीकृत कराने के बाद बैमाना करने को कहा। जांच-पड़ताल के बाद चार, अक्तूबर 2014 को कुलदीप ने 35 लाख रुपये गोपालचंद्र और ममता को दे दिए। इसके बाद 35 लाख रुपये और दे दिए। रकम पहुंचने के बावजूद आरोपी बीडीए से नक्शा पास कराके बैनामा करने के बजाय टालमटोल कर रहे हैं। एसएसपी से की शिकायत में कुलदीप ने आरोप लगाया है कि गोपालचंद्र और ममता उनके रुपये हड़पकर अब यह जमीन किसी और को बेचने की तैयारी में हैं। विरोध पर उन्हें धमकाया जा रहा है। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने व्यापारी गोपालचंद्र अग्रवाल और उनकी पत्नी ममता अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें