फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथ बच्चों को गोद लेने वाले दंपतियों की मदद करेगा क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 311 के 49वें मंडलीय अधिवेशन का बुधवार को समापन हुआ। आखिरी दिन अधिवेशन की शुरूआत अध्यक्ष और एसोसिएट प्रेसिडेंट ममता गुप्ता के साथ फ्लैग मार्च से हुई। सरस्वती विद्या मंदिर के स्टूडेंट्स ने स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया। एसोसिएट प्रेसिडेंट ममता ने घोषणा की- अगर कोई नि:संतान दंपती अनाथ बच्चे को गोद लेना चाहता है तो क्लब उसकी मदद करेगा। क्लब गोद लेने की सरकारी प्रक्रिया पूरी कराएगा। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन साधना रस्तोगी ने क्लब के कार्यों की जानकारी दी। नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट एडिटर मनीषा बाजपेई के स्वागत के बाद दो व्हीलचेयर और चार वैसाखी दिव्यांगों को दी गईं। इस दौरान मनीषा बूबना, इंदु सेठी, अलका अग्रवाल, रंजना ठाकुर, अनीता अग्रवाल, अंजू आदि का सहयोग रहा। इनरव्हील साउथ की अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें