बरेली। साइबर चोरों ने वन दरोगा से उसका ओटीपी पूछकर बैंक एकाउंट से साठ हजार रुपये निकाल लिए। थाना बारादरी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वन दरोगा सलीम सिद्दीकी ने बताया कि उसका बैंक एकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा में है। 25 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उस व्यक्ति ने बैंक आफ बड़ौदा मुख्यालय का कर्मचारी बताकर कहा कि उनके मोबाइल पर एक मेसेज आएगा जो पढ़कर बताना है। ऐसा नहीं हुआ तो एकाउंट सीज कर दिया जाएगा। थोड़ी देर बाद वह बैंक गया तो पता चला उसके एकाउंट से साठ हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। सलीम ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो