फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में असफल रहने पर बियर शॉप के सेल्समैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। लुटेरों ने बियर शॉप के सेल्समैन को लूटने की कोशिश की। नाकाम रहने पर पिटाई करके उसे घायल कर दिया। सेल्समैन ने एक आरोपी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अटरिया गांव के सर्वेश यादव हाईवे की एक बियर शॉप पर सेल्समैन हैं। मंगलवार रात 11:00 बजे वह दुकान बंद कर घर जाने के निकले तभी पूर्व सेल्समैन रघुवीर ने अपने साथियों की मदद से लूट की नीयत से हमला कर दिया। लूट में असफल होने पर उन्हें पीटकर घायल कर दिया। सेल्समैन ने किसी तरह अपने परिजन को घटना की सूचना दी। परिजन ने सेल्समैन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई। पुलिस ने सर्वेश की तहरीर पर रघुवीर और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें