फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में महिला की मौत, परिजन ने किया हंगामा

विज्ञापन
ओमवती - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

परिजन का आरोप - भर्ती करने के बाद भी देखने नहीं आए डॉक्टर
विज्ञापन

सांस की रोगी थी मृतका, रविवार को परिजन ने इमरजेंसी में कराया था भर्ती

बरेली। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने रविवार को एक वृद्धा की जान ले ली। भर्ती करने के बाद वृद्धा को देखने कोई डॉक्टर नहीं आया था। परिवार वालों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के बेटे राकेश साहू ने कहा कि रविवार को अवकाश के कारण वह किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं हो पाई। वह सीएमओ से शिकायत करेगा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला स्वाले नगर निवासी ओमवती (59) को सांस की बीमारी थी। रविवार को अधिक हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया। बेटे राकेश साहू ने बताया कि उन्हें सुबह करीब नौ बजे भर्ती कराया। लेकिन कोई डॉक्टर देखने नहीं आ रहा था। इस पर वह लगातार डॉक्टरों के पास जाकर देखने को कह रह थे। लेकिन कोई देखने नहीं आया और मां की हालत बिगड़ती चली गयी। जिससे पूछो, यही कह रहा था कि आज रविवार है और डॉक्टर नहीं हैं। दोपहर करीब एक बजे उनकी मौत हो गयी। इसके बाद वह उनके शव को लेकर चले आए।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि वह जिले के अधिकारियों के अलावा सीएम को पत्र लिखकर डॉक्टरों की लापरवाही से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें