फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुराफात: बहेड़ी गैंगरेप बताकर इटावा का वीडियो पुलिस को ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी में दो बहनों से गैंगरेप की घटना को लेकर खुराफातियों ने खुराफात शुरू कर दी है। राणा जी नाम से बने एक ट्वीटर एकाउंट से बहेड़ी गैंगरेप बताते हुए इटावा का एक वीडियो ट्वीट कर दिया गया। इस ट्वीट में यूपी पुलिस को टैग किया गया है। पुलिस छानबीन के बाद ट्वीट करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बहेड़ी के गांव में ममेरी फुफेरी बहनों के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल कर दिया था। पुलिस ने तीन और मददगारों के नाम जांच में खोले। पांचों दुष्कर्म के आरोपियों समेत छह लोग जेल भेजे जा चुके हैं। अब इस गैंगरेप का वीडियो बताकर इटावा के किसी गैंगरेप कांड की पीड़ित का वीडियो वायरल किया गया है। वीडियो में लड़की की पहचान भी उजागर हो रही है। राणा जी नाम के ट्वीटर अकाउंट से भी इस वीडियो को बरेली पुलिस को ट्वीट किया गया है। एक समुदाय को पीड़ित दिखाकर दूसरे समुदाय पर टिप्पणी करके सीएम से सवाल किया गया है जबकि बहेड़ी में दोनों पक्ष एक ही समुदाय के थे।
बरेली पुलिस ने इस वीडियो का खंडन करते हुए उसे इटावा का बताया है। कहा है कि इटावा पुलिस भी मामले में कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने ट्वीट करने वाले को चेताया है कि किसी दुष्कर्म पीड़ित खासकर नाबालिग की पहचान उजागर करना अपराध है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें