फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की रिहाई का झांसा देकर पत्नी के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। जेल में बंद पति को छुड़ाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। थाने पहुंची महिला ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका पति एक मामले में जेल में बंद है। वह घर के पास ही छोटी सी दुकान चला कर जीवन यापन कर रही है। उसकी सनऊआ गांव का रहने वाला मोहसिन अली से जान पहचान हो गई। मोहसिन अली ने उसके पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर उसे अपने झांसे में ले लिया। एक दिन वह जेल जाने के बहाने अपने साथ ले। सूनसान जगह पर बने एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह से उसके चंगुल से भाग कर घर आई। महिला ने मोहसिन के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें