फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी पर पत्नी की हत्या का आरोप, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिद्धार्थनगर में रेलकर्मी गुलाब राय की पत्नी किरन की मौत के मामले में उसके मायके वालों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर दहेज के लिए उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। हालांकि पोस्टमार्टम में हैंगिंग यानी खुद लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ में रहने वाले चंद्रप्रकाश ने एसएसपी ऑफिस में शिकायतें सुन रहीं सीओ थर्ड सीमा यादव को बताया कि शादी के करीब चौदह साल बाद भी दामाद उनकी बेटी को दहेज में पांच लाख रुपये और कार न देने पर पीटता था। बुधवार को गुलाब राय ने उनके बेटे रमन को कॉल करके किरन की मौत की सूचना दी। वह पहुंचे तो देखा कि शव जमीन से कुछ इंच ऊपर ही पंखे से लटका था। पास में चूड़ी टूटी पड़ी थीं। उन्हें लगता है कि मारपीट कर उसे लटकाया गया है। सीओ ने जांच का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें