फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों ने सरेराह जरी कारोबारी को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जरी कारोबारी को सरेराह चाकू मारकर शराबी फरार हो गए। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

जोगी नवादा निवासी रिजवान ने बताया कि उनका भाई 22 वर्षीय चांद अली अपने दोस्त छोटू के साथ रात नौ बजे कहीं जा रहा था। मोहल्ले में ही मंदिर के पास कुछ शराबी खड़े थे। उन्होंने छांद और छोटू से गालीगलौज, मारपीट शुरू कर दी। साथी छोटू को खींचकर ले जाने लगे। चांद ने विरोध किया तो एक शराबी ने उसके पेट में चाकू मार दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर मचाने पर शराबी भाग गए। चांद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सांप्रदायिक विवाद में चाकू मारने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें