बरेली। आज रविवार को संघ लोक सेवा आयोग की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी की परीक्षा शहर में 15 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में 7200 अभ्यर्थी शामिल होंगे और हर केंद्र पर निगरानी के लिए एक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
एनडीए की परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए बरेली कॉलेज में दो केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय-1 जेआरसी, केंद्रीय विद्यालय-2 जेएलए, केंद्रीय विद्यालय-3 रोड नंबर सात, तिलक इंटर कॉलेज, राजकीय, पीसी आजाद इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय, एसबी इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया और शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।