फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस का छापा, नहीं मिला धोखाधड़ी का आरोपी
विज्ञापन

बरेली। जिले के एक शिक्षण संस्थान में हुए फर्जीवाड़े के मामले में पंजाब पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र में संस्था के एक अधिकारी के आवास पर छापा मारा पर वह नहीं मिले। पुलिस टीम ने संस्थान में जाकर भी अभिलेख खंगाले।
विज्ञापन

जिले के एक शिक्षण संस्थान में पंजाब के पांच छात्र और एक छात्रा ने बीटेक में एडमिशन लिया था। इनसे मोटी रकम वसूली गई। बाद में उन्हें जो प्रमाणपत्र दिया गया वह पंजाब में अमान्य घोषित कर दिया गया। परेशान छात्र-छात्राएं कॉलेज के खिलाफ रिपोर्ट कराने बरेली आए पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने पंजाब के बठिंडा में बरेली के संस्थान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई। इसी प्रकरण की जांच करने शुक्रवार को पंजाब पुलिस यहां आई। यहां प्रेमनगर पुलिस के साथ संस्थान के एक अधिकारी की तलाश में उसके आवास पर छापा मारा पर वहां ताला लगा मिला। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि बठिंडा पुलिस फिलहाल चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें